फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारगाहे इलाही की इबादत में झुके हजारों सिर

Sun, 23 Apr 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर के नौका टोला स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी।संवाद
विज्ञापन
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
विज्ञापन

नगर समेत जिले के सभी ईदगाहों में ईद की नमाज अदाकर मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ
जिले के सभी ईदगाहों की सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुकद्दस रमजान की इबादतों के बाद ईद-उल-फितर शनिवार को जोश व उमंग के साथ मनाया गया। नगर के ईदगाह समेत जिले के सभी ईदगाहों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। बारगाहे इलाही की इबादत में एक साथ हजारों सिर झुके। नौजवानों से लेकर बुजुर्गों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह की बारगाह में सजदे किए व माह-ए-रमजान और ईद की खुशी देने पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा है। नमाज पढ़ने के बाद बच्चों ने खूब खरीदारी की। नमाजेदारों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

ईद को लेकर सुबह से ही रौनक दिखने लगी। लोग उत्साहित नजर आ रहे थे। विशेष नमाज के लिए लोग सुबह से तैयारियां कर रहे थे। नमाज का वक्त होने से पहले लोग नहा-धोकर, नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रुख कर लिया। नगर के नौका टोला, हथिसार मोहल्ला, खिरिया टौला, नोनिया पट्टी, गुफ्ती शहीद और छावनी समेत जिले के सभी ईदगाह में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
ईदगाह में नमाज से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने बताया कि ईद का दिन अल्लाह की ओर से इनाम का दिन है। इस दिन रमजान में रोजा रखने वाले रोजेदारों के सभी गुनाहों को अल्लाह माफ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर शख्स को अपने मुल्क से बेइंतिहा मोहब्बत करनी चाहिए। नमाज के बाद की गई दुआ में बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं और नौजवानों के साथ ही देश में चैन व अमन की दुआ मांगी गई।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा समेत गांवों में ईद मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के करमैनी बाजार, मोगलपुरा, सेंदुरिया बुजुर्ग, धार मठिया, गगलवा, लोहलनगड़ी, जवार, भैंसहा, देवरिया वृत, पकड़ी गोसाई, सपही खास, चंद्रौटा, तार विशुनपुर, पिपरा आदि गांव के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की। इस दौरान जावेद अख्तर, रफिक अली इबरार अंसारी, रजमुल्लाह, इरफान अली, अतलम, इसहाक अली, इम्तियाज अली, असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, अब्बास अंसारी आदि लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर मुल्क व आवाम की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई। सेवरही पुलिस की तरफ से ईदगाहों और मस्जिदों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तुलसीनगर स्थित रजा जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे और टिकुलिया के ईदगाह में सुबह आठ बजे मौलाना कारी जिकरुल्लाह ने ईद की नमाज अदा कराई।
तुर्कवलिया, पुरानी बाजार, जानकीनगर, पकड़ियार पूरबपट्टी, अवदान टोला आदि गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर पहुंचे निवर्तमान चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, लव जायसवाल, अनूप सोनी, रवि विश्वकर्मा आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
...
बच्चों में दिखा गजब का जोश
ईद के दिन सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखा गया। ईद की नमाज खत्म होते ही बच्चे अपने साथियों और दोस्तों के साथ त्योहार की खुशियां बांटते नजर आए। ईदी के रूप में मिले रुपयों को बच्चों ने झूले व खानपान पर खर्च किए।
विज्ञापन

...
दिन भर चला दावतों का दौर
ईद की नमाज के बाद शहर भर में दावतों का दौर चलता रहा। शहर की मुस्लिम बस्तियों में लोगों का लगातार आना-जाना रहा। इस खास दिन लोगों ने सेवई के साथ ही अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें