फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Mon, 02 Sep 2024 06:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के बाद खाली सीटों की सूची जारी कर दी गई है। जिला, संस्थान और ट्रेडवार विवरण राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर है। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों से नए विकल्प मांगे गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि नए विकल्प के लिए पंजीकरण वेबसाइट http://www.scvtup.in पर दो सितंबर तक किए जा सकते हैं। तीसरे चरण के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें पहले व दूसरे चरण में कोई सीट न मिली हो। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी कोई नया विकल्प नहीं देता है तो उसे उसके मूल आवेदन में दिए गए विकल्प के अनुसार तीसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राजकीय और निजी आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थानों में ट्रेडवार खाली सीटों की जानकारी सूचना पट पर प्रदर्शित करें, ताकि अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें