कसया। स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चोरी में वांछित एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार बैटरी और पांच हजार नकद बरामद कर विधिक कार्रवाई में जुटी गई। कसया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बांसपार सहजनवा निवासी अर्जुन कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से चार ई-रिक्शा बैटरी और नकद रुपये बरामद हुआ। इससे पहले 20 जून को इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके पास से छह चोरी के ई-रिक्शा, आठ बैटरी और 22,000 रुपये नकद बरामद हुए थे। आरोपी अर्जुन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें कैंट थाने में एक, कोतवाली में एक और रामगढ़ताल थाने में एक मामला दर्ज है।