हाटा में हुई चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी, बिखरा सामान।
- फोटो : KUSHINAGAR
बंद मकान से चोर उठा ले गए नकदी और गहने
बुधवार शाम घर लौटे परिजनों को हुई घटना की जानकारी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के छपरा भगत मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पौने दो लाख रुपये के गहने सहित अन्य सामान उठा ले गए। बुधवार शाम लोग लौटे तो उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुुटी है।
बुधवार को छपरा भगत निवासी पुंडरीक मिश्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका पूरा परिवार एक दिन पहले रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार शाम घर लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर में अंदर पहुंचकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे करीब 170000 कीमत के सोने और चांदी के आभूषण, 25 हजार के बर्तन आदि चोर चुरा उठा ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले का छानबीन की जा रही है।