नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना के बरवारत्नपुर के बनवारी टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर कमरे में आलमारी व बाक्स में रखा जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। दोनों घर में ताला बंद था। परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं। बरवारत्नपुर के बनवारी टोला निवासी अवधेश सिंह के मकान में ताला बंद था। सोमवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर के अंदर रखा एक एलसीडी टीवी,सोने का चयन,कान की बाली,पायल सहित अन्य कीमती समान चुरा ले गए। पड़ोस के बबलू सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा कपड़ा समेत अन्य समान चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह को घर के सटे कुछ समान बाक्स में बिखरे पड़े मिला तो लोगो ने पुलिस को सूचना दिया। गृहस्वामी अवधेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच चल रही है।