फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत के रास्ते घुसे चोर, नकदी व आभूषण उठा ले गए

Sun, 14 Jul 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव कुसुम्हा में शुक्रवार की रात दो मंजिला मकान की छत के रास्ते चोर दाखिल हुए। आलमारी में रखे आभूषण और किराने की दुकान के गल्ले में रखी नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कुसुम्हा के जयराम तिवारी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे मकान में ही किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोर उनके छत पर चढ़े। सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। कमरे की आलमारी में रखे आभूषण और दुकान के गल्ले से नकदी उठा ले गए। उन्होंने ने बताया कि शनिवार की सुबह जब जागे तो आलमारी का लॉकर और दुकान में गल्ले का ताला टूटा था। कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा था। घर में चोरी की जानकारी होने पर एकत्र हुए गांव के लोगों ने खोजबीन की तो गांव के टोला बेलहिया सिवान के पास खेत में अटैची और पर्स मिला। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें