फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने ढाई लाख नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने खाद और बक्सा की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा ढाई लाख रुपये चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। नगर पंचायत के काजीपुर निवासी अनिल कुमार कस्बे के मेन बाजार में खाद और स्टील के बक्से की दुकान चलाते है। शुक्रवार को रात नौ बजे अपनी दुकानों बंद कर घर चले गए। शनिवार को कस्बे का साप्ताहिक बंदी होने के चलते सभी दुकानें बंद रहती हैं। रविवार को भोर में उनके बगल का दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो अनिल के दुकान का शटर उठा हुआ था। पास जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को सूचना दिया। सूचना के बाद जब अनिल जब दुकान पर पहुंचे तो कैश में रखा ढाई लाख रुपये गायब था। पीड़ित ने बताया बताया कि रात होने के चलते रुपये दुकान में छोड़ दिया कि बैंक खोलने पर जमा कर देंगे। चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच किया जा रहा है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें