फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मथौली में सेंध काटकर चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए

Sat, 06 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर सात में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार अटल विहारी वाजपेयी नगर निवासी नाजमा खातून बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद दरवाजे पर ताला बंद कर सो गईं। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। घर के दीवार में नकब काटकर चोर अंदर घुसकर सामान चुरा ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। नाजमा ने कप्तानगंज थाना में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने घर से सोने का एक झुमका, एक मंगलसूत्र, अन्य जेवर व 10 हजार रुपये नकद चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें