फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ नहीं होगा कोई समझौता

Sat, 28 Sep 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा, समर्पण और परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कुशीनगर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रिय जिला है। यहां के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने होगा।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहीं। शुक्रवार को रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं समय से धरातल पर उतरे व सरकार की मंशानुरूप सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान दिलाना प्राथमिकता में है। कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी सरकार की मंशानुरूप काम नहीं करे तो उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में कुशीनगर जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। भाजपा मूल्यों और विचारों की राजनीति करती है। पूरी विनम्रता के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाएं। बैठक को सांसद विजय कुमार दूबे, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विधायक पीएन पाठक, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक डॉ. असीम राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक विनय प्रकाश गोंड, विधायक मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लल्लन मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नंदकिशोर मिश्र, जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, डॉ. प्रेमचंद मिश्र, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, हरिशंकर राय, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें