पडरौना। जिले के मौसम का मिजाज बड़ी ही तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार तक सुबह ओस पड़ेगी और दिन में मौसम शुष्क बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।