कुशीनगर में होगा 2382 करोड़ के निवेश का मंगल, 11 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
आज ग्लोबल समिटि में होगा फैसला, जिले के 91 उद्यमियों ने दिखाई रुचि
पडरौना। फरवरी माह में लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले कुशीनगर में 2382. 49 करोड़ रुपये के निवेश का मंगल होगा। मंगलवार को कुशीनगर में उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले में औद्योगिक विकास का खाका तैयार करेंगे। उद्योग लगाने के लिए कुल 91 लोगों ने रुचि दिखाई है। इससे करीब 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
मंगलवार को रामकोला रोड स्थित एक रिसोर्ट में इंवेस्टर्स समिति का आयोजन किया गया है। इसका थीम नए यूपी का ग्रोथ इंजन बनेगा जनपद कुशीनगर रखा गया है। इसमें डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, जिला उद्योग प्रोत्साहन युवा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त सतीश कुमार सहित जनप्रतिनिधि और निवेशक मौजूद रहेंगे।
जिले में उद्योग की स्थापना के लिए कुल 91 निवेशकों ने रुचि दिखाई है। विभिन्न उद्योग लगाने के लिए 2382 करोड़ का निवेश होगा। इससे 11 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कुल 91 निवेशकों ने उद्योग समेत अन्य कारोबार स्थापित करने के लिए प्रस्ताव दिया है। इससे कुल 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को यह आयोजन होगा।
रंजीत वर्मा, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर।