पडरौना। छठ पर्व के मौके पर 28 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में 29 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर छठ पूजा (परायण) का पर्व 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसलिए पूर्व घोषित अवकाश तिथि में संशोधन कर उक्त तिथि को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।