खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंशाछपरा गांव निवासी एक युवक का चार दिन पूर्व हैदराबाद में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम पनियहवा गंडक नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मंशाछपरा गांव निवासी चेतू राजभर का 25 वर्षीय लड़का मखनू राजभर हैदराबाद में काम करता था। चार दिन पूर्व हैदराबाद किसी पार्क में कुछ युवकों ने मारपीट की। इसके बाद उनकी मौत होने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम के बाद प्लेन से उनका शव गोरखपुर पहुंचा। वहां से एम्बुलेंस से मृतक युवक के शव को गांव लाया गया, जहां परिजन शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि घटना होने के बाद हैदराबाद पुलिस में कानूनी कार्रवाई हुई है। संवाद