कसया। नगर के कुड़वा उर्फ़ दिलीपनगर टोला धन्नीपट्टी के युवक की हादसे में ग्वालियर में मौत हो गई। शव रविवार को घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला धन्नी पट्टी निवासी अमित कुमार उर्फ भोला (21) पुत्र मोहन प्रसाद अपनी बहन को पहुंचाने ग्वालियर गए थे। लौटते समय शुक्रवार को ग्वालियर से कुछ ही दूर आगे आए थे कि चलती ट्रेन में पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अमित दो भाइयों में छोटे थे अभी उनका विवाह भी नहीं हुआ था। स्थानीय पुलिस की सहायता से शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हुई। उसके बाद शव रविवार को सुबह गांव लाया गया।