तमकुहीरोड। सेवरही के वेलवारी पट्टी-पकड़ीयार पूरबपट्टी निवासी दो युवक जो गोरखपुर में बर्गर व मोमो की दुकान चलाते थे। दोनों रविवार को गाेरखपुर के नौकायन रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को दोनों युवकों का शव घर पहुंचा तो दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गया।
सेवरही थाना क्षेत्र के वेलवारीपट्टी निवासी 18 वर्षीय युवक सूरज गुप्ता और दूसरा पकड़ीयार पूरबपट्टी निवासी 18 वर्षीय अरविंद कुशवाहा गोरखपुर में बर्गर व मोमो की दुकान चलाते थे। रविवार गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन रोड पर निर्माणाधीन ताज होटल के सामने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्ट के बाद सोमवार को जब उन दोनों युवकों का शव उनके घर पहुंचा तो उनके परिवार में चीख पुकार मच गया। परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार पकड़ीयार पूरबपट्टी स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया।