फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे बैरियर खराब होने से आधे घंटे लगा जाम

Sun, 07 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के कोतवाली रोड स्थित मुख्य रेलवे बैरियर शनिवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे खराब हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। लोगों को आधे घंटे तक जाम में परेशान होना पड़ा। लोगों को जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे कप्तानगंज से थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पडरौना पहुंची। इसके आने के करीब दस मिनट पहले कोतवाली रोड स्थित रेलवे ढ़ाला बंद हो गया। ट्रेन पडरौना स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारी ने ढाला को खोला, लेकिन उसी दौरान रेलवे ढाले में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से ढाला कुछ ऊपर उठकर फिर नीचे लुढ़कने लगा। अनहोनी की आशंका से ढाला के दोनों तरफ लोग रुक गए। जिसकी वजह से नगर के कसेरा टोली मोड़ से सुभाष चौक तक करीब आधे किलोमीटर तक करीब आधे घंटे तक लोगों जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि वहां तैनात रेल कर्मचारियों ने किसी तरह ढाले को ऊपर किया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। जाम में फंसे लोगों को जाम से निजात दिलाने में वहां तैनात यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों काफी मशक्कत करते रहे, लेकिन जल्दी निकलने की चक्कर में लोग उनकी बातों को अनसुना कर दे रहे थे। आगे बढ़ने में कई बाइक चालक आपस में झड़प करते दिखे। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कप्तानगंज से थावे जाने वाली सवारी गाड़ी के पडरौना आने पर रेलवे ढाला बंद हुआ था। ढाला खोलने के दौरान अचानक उसमें तकनीकी खराब आ गई थी। उसे तत्काल सही करा दिया गया है। वहां आवागमन पूर्ववत हो गया है। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें