कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी,डीएम महेंद्र सिंह तंवर मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। वेयरहाउस के चारों तरफ तरफ लगाए गए सीसी टीवी कैमरा की वर्तमान स्थिति को देखा।कंट्रोल रूम, बिजली आपूर्ति खिड़कियोें एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के समेत कई बिंदुओं पर जानकारी लिया। सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से सुरक्षा की निगरानी करने का निर्देश दिया।