फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित से कोई समझौता नहीं : कृषि मंत्री

विज्ञापन
बुधवार की देर रात कुशीनगर और देवरिया की नहरों, रजबाहों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किसानों के हित से कोई समझौता नहीं : कृषि मंत्री
विज्ञापन

हेड से टेल तक नहीं पहुंचा पानी, कृषि मंत्री की जांच में खुली पोल
पडरौना। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार देर रात कुशीनगर और देवरिया में नहरों का निरीक्षण किया। इस दौरान नहरों में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने नहरों में उपलब्ध पानी की गहराई की नाप भी कराई। उन्होंने अधिकारियों से से साफ कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए सिंचाई के प्रबंध में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम कुशीनगर और देवरिया में नहरों का निरीक्षण करने निकले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नहरों, रजबाहा में पानी की उपलब्धता की जांच कराई। इस दौरान चाफ शाखा से निकलने वाली बड़ी गंडक नहर में लवनिया चौराहा के पास डेढ़ फीट पानी, बगही माइनर में डेढ़ फीट पानी, मीर माइनर में नौ इंच पानी, बरजी रजबाहा माइनर में चार इंच पानी, जोकवा रजबाहा में दो फीट पानी, बड़हरा रजबाहा में डेढ़ फीट, बड़हरा रजबाहा माइन द्वितीय में डेढ़ फीट पानी, पकहा घाट जाने वाले नहर में आधा फीट पानी मिला, जबकि बघौचघाट नहर और पकहा माइनर में पानी की आपूर्ति नहीं थी। हेड से लेकर टेल तक पानी नहीं मिलने पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 48 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। अगर किसानों के हित में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलेगी तो कार्रवाई होगी। इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी समेत सिंचाई विभाग के दोनों जनपदों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें