पडरौना। जिले में बारिश होने के चलते दो दिन से मौसम सुहाना है। अगले चार पांच दिनों तक अब ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अगले चार दिन का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार पूर्वनुमान अविध के दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 87 से 93 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 57 से 67 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 3 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान घने बादल छाए रहने की संभावना है। जिले में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।