फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी

Tue, 01 Oct 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित थाई मंदिर के बगल में सड़क की पटरी पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी है। देर शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-21 बुद्ध नगरी निवासी काशीनाथ सिंह कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के दक्षिण तरफ बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वार्ड नंबर- 20 शहीद भगत सिंह (अनिरुद्धवा) में शटरिंग का सामान लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली भेजी थी। चालक ने थाई मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली पटरी पर खड़ी कर चला गया। कुछ समय बाद जब लौटा, तो ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब थी। इसकी जानकारी उसने वाहन स्वामी को दी। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और वाहन स्वामी ने घंटों इधर-उधर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। तलाश करने में सीसीटीवी कैमरों में फुटेज भी देखी गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने कहा कि वाहन स्वामी ने घटना की मौखिक सूचना दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें