फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकब काटकर आभूषण और नकदी चोरी

Fri, 05 Jul 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के रुदवलिया निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की रात चोरी हो गई। नकब काटकर कमरे में दाखिल हुए चोर तीन हजार रुपये और आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन

रुदवलिया गांव निवासी अंशुमान चौहान चौराहे पर घर बनाकर रहते हैं। बुधवार देर रात परिवार के सभी लोग घर के आगे छप्पर में सोए थे। देर रात चोर उनके घर की दीवार में नकब काटकर कमरे में दाखिल हुए और एक बक्से से रखा मंगलसूत्र, कान की बाली और तीन हजार नगद उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें