फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार दुकानों में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Feb 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मईला नगरी चौराहे पर शुक्रवार की रात को चार दुकानों में चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पडरौना कोतवाली के मईला नगरी चौराहे पर स्थित बडहरा निवासी संजय श्रीवास्तव का दवा की दुकान है। शुक्रवार की रात उनकी दुकान में चोरी हो गई। शनिवार की सुबह दुकान पहुचे तो चोरी होने की जानकारी मिली। इसके अलावा चौराहे के शिशु शुक्ल, अकरम और एक आभूषण की दुकान में चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाल सुशील शुक्ल ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें