मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपांती चौराहे पर सोमवार की रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दुकानदारों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पिछले वर्ष भी इन्हीं दुकानों में चोरी हुई थी।
पड़री पिपरपांती चौराहे पर मुन्ना अंसारी की पान की दुकान, नाजीर अंसारी की फल की दुकान और विवेक विश्वकर्मा के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मुन्ना अंसारी दुकान खोलने आए तो दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार जुट गए। पता चला कि विवेक विश्वकर्मा और नाजीर अंसारी की दुकान में भी चोरी हुई है। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंचे थाने के एसआई और तीन कांस्टेबल ने जांच-पड़ताल की। मुन्ना अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान से चोर 15,300 रुपये और बिस्किट व टॉफी उठा ले गए हैं। जबकि नजीर अंसारी की दुकान से फल गायब थे। विवेक विश्वकर्मा के मेडिकल स्टोर में लगा सीसीटीवी कैमरे का तार टूटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।