बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में शनिवार रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। पीछे से छत के रास्ते घुसे चोर स्टेबलाइजर, इनवर्टर बैटरी, कैमरा डीवीआर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
भठही खुर्द गांव निवासी गौरी शंकर श्रीवास्तव दो माह पहले अपने मकान में सहज जन सेवा केंद्र चला रहे थे। शनिवार की शाम बारिश के चलते जल्दी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह दुकान पर आए तो शटर का ताला टूटा था। स्टेबलाइजर, इनवर्टर, बैटरी गायब थी। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया की पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद