फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिनदहाड़े रोशनदान तोड़कर घर में चोरी

Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मल्लूडीह में बंद मकान का रोशनदान तोड़कर दिनदहाड़े चोरी हो गई। वार्डवासी सुनील वर्मा के यहां से दोपहर में पद्मावती वर्मा स्कूल पढ़ाने चली गईं। सुनील वर्मा किसी काम से बाहर चले गए। पुत्र आदित्य भी पढ़ाई करने चला गया था। दोपहर में रोशनदान की ग्रिल निकालकर चोर घुस गए और अलमारी में रखे जेवरात वह रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पद्मावती ने बताया कि अलमारी में रख दो मंगलसूत्र, दो झुमका, दो लॉकेट, एक सिकड़,एक पायल एक बच्चों का कंगन वह करधनी और 36000 हजार रुपए आलमारी में रखे थे। जब मेरा पुत्र आदित्य वर्मा पढ़ाई करके दोपहर 1 बजे घर लौटा तो देखा कि आलमारी टूटी हुई है और सामान बिखरा पड़ा है। एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर उपनिरीक्षक गए थे। संवादत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें