फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकान से उठा ले गए कीमती सामान

Sat, 26 Aug 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग चौराहे पर मझना नाले पुल के पास बृहस्पतिवार की रात एक किराने की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के शटर में लगा ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भटगावा निवासी रंगलाल गुप्ता क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। दुकानदार ने दुकान में देखा तो सरसों के तेल सहित अन्य कीमती सामान गायब थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें