अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भलुहां में रविवार की रात चोरी हो गई। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में प्रधानाध्यापक मानवेंद्र ने बताया कि सोमवार को विद्यालय पहुंचे, तो किचन, आंगनबाड़ी कार्यालय सहित चार कमरों का ताला टूटा था। कमरे से एक एलईडी टीवी, दो गैस सिलिंडर, दो बड़ा भगौना, 70 प्लेटें, ब्लूट्यूथ साउंड बाक्स आदि गायब थे। इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद