फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधान के घर तीन लाख की चोरी,नहीं लगी भनक

Wed, 14 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। सिसवा शुक्ल गांव के प्रधान का घर चोरों ने सोमवार की रात खंगाल दिया। छत पर सो रहे परिवार के सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह खेत में टूटे बाॅक्स और बिखरे सामान को देखने के बाद इसकी जानकारी हुई। 21 हजार रुपये नकद और तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल के ग्राम प्रधान शिववर्धन सिंह का घर धौरा टोला पर है। सोमवार की रात बिजली नहीं थी और गर्मी अधिक होने की वजह से पूरा परिवार छत पर सोने चला गया। प्रधान के पुत्र मारकंडेय सिंह रात करीब दो बजे तक छत पर ही टहल रहे थे। इसके बाद सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मुख्य दरवाजे से चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी आलमारी तोड़कर प्रधान की पत्नी व बहू के जेवर, 21 हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गए। घर से कुछ दूरी पर खेत में बाॅक्स तोड़कर छोड़ दिए थे। मंगलवार को सुबह जब गांववाले देखे तो शोर मचाए और घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें