मोबाइल की दुकान में चोरी
पुरानी बाजार स्थित दुकान पर वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार पुरानी बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कृष्ण कुमार वर्मा टेकुआटर स्थित पुरानी बाजार चौराहे पर आभूषण और मोबाइल की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पहुंचकर शटर उठाए तो दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा था और उसमें रखे दो लैपटॉप, दस एंड्राइड मोबाइल फोन सेट, हाइडिस्क और नकदी चोरी हो गई थी। उन्होंने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ रामकोला डीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद