फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमकुहीरोड क्षेत्र के इंटर कॉलेज में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड क्षेत्र के इंटर कॉलेज में चोरी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव स्थित नरेंद्र कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार की रात चोरी हो गई। खिड़की तोड़कर स्कूल के कमरे में दाखिल हुए चोरों ने करीब एक लाख का सामान चुरा लिया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने लिखा है कि सोमवार की सुबह कॉलेज का सफाईकर्मी पहुंचा तो कॉलेज के पीछे की खिड़की टूटी मिली। उसने कार्यालय खोला तो उसमें रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था और कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे का सेटअप बॉक्स, मानीटर, कंप्यूटर और पानी का मोटर आदि नहीं था।
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज की तरफ से विद्यालय में चोरी होने की तहरीर मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें