फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किराना की दुकान में चोरी

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बरवा बभनौली गांव में शुक्रवार की रात किराना की दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलवंत प्रसाद ने तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की रात उनकी दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती समान और गल्ले में रखी नकदी उठा ले गए। शनिवार की सुबह दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। विशुनपुरा पुलिस छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि दुकान में हुई चोरी की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें