फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजे की दुकान में चोरी

Tue, 18 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के घोघरा चौराहे पर रविवार की रात एक डीजे की दुकान में चोरी हो गई। दुकान में सेंध काटकर घुसे चोर लाखों का सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी मुश्ताक अली गांव के चौराहे पर डीजे की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के पीछे सेंध कटा था और दुकान में रखी एक चेंजर मशीन, दस बंडल तार, एक स्टेबिलाइजर, टियूटर, झालर, स्पीकर आदि कीमती सामान गायब था। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें