फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेशन रोड पर स्थित दुकान में चोरी

Sun, 03 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोर दुकान का एसबेस्टस तोड़ कर उसमें रखे 5,560 रुपये और अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने इसके बगल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी शमीम आलम उर्फ मन्नू की रेलवे स्टेशन रोड पर आलू की दुकान है। शनिवार की सुबह सात बजे उन्होंने दुकान खोली तो कैश बाक्स टूटा था और उसमें रखे 5,560 रुपये और अन्य सामान गायब थे। इसके अलावा पड़ोसी अरशद की कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें