सुकरौली। हाटा कोतवाली के बंचरा में शुक्रवार की बीती रात एक सर्राफा दुकान में चोरी हो गई। दुकान संचालक के तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। चौरी चौरा थाना के मुंडेरा बाजार के रहने वाले अर्जुन वर्मा की हाटा कोतवाली के बंचरा चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह वृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए।शुक्रवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो पता चला कि पीछे का दीवाल टूटा हुआ है।