फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत के रास्ते से घर में घुसे चोर ने की चोरी

Mon, 22 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया रामजानकी वार्ड में बंद घर में हुए चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के श्रीराम जानकी वार्ड स्थित एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे आभूषण, कीमती कपड़े और नकदी उठा ले गए। घर के लोग एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी नगर निवासी रसीदा खातून ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते नौ मई की शाम को परिवार समेत एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गए थे। शादी बीतने के बाद रविवार को घर वापस हुए तो देखा घर के कमरों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे से बांस के सहारे छत के रास्ते घर में घुसे। कमरों में रखे सामान की छानबीन की तो पता चला कि चोर घर में रखे सोने और चांदी के सभी आभूषण, कीमती कपड़े और 40,000 नकदी उठा ले गए हैं। इस संबंध में हाईवे चौकी प्रभारी सन्नी जायसवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें