खड्डा। थाना क्षेत्र के रुदलापुर भुजौली बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। मौका पाकर चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखे आभूषण और नकदी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम रुदलापुर (भुजौली बाजार) निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा के परिवार के लोग रविवार की रात छत पर सो रहे थे। सोमवार की भोर में जगे तो पीछे का दरवाजा खुला था। घर में पहुंचे तो सभी कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण व नकदी समेत अन्य कीमती सामान गायब थे।
सूचना पर डाॅयल 112 व थाने की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।