रामकोला। थाना क्षेत्र के हरपुर माफी के ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार की रात चैनल का ताला तोड़कर लगे इन्वर्टर, बैटरी, यूपीएस सहित कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया। इसकी सूचना ग्रामप्रधान के पति ने रामकोला पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में पांच ग्राम पंचायत भवनों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रधानों ने केस दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव हरपुर माफी के प्रधान पति हरिश्चंद्र पासवान ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी ग्राम सभा के पंचायत भवन से रात में शटर का ताला तोड़ कर इन्वर्टर, बैटरी, मोटर, सीपीयू, यूपीएस आदि चोरी कर ली है। इसी तरह चोरों ने पगार, फुलवरिया, मगरिब लालाछपरा और पकड़ी बांगर ग्राम पंचायत में भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।