उजारनाथ। क्षेत्र के भेलया चौराहा स्थित एक शराब की दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गई। रविवार की सुबह दुकान के मुनीब ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुकान के मुनीब सत्येंद्र चौरसिया ने तुर्कपट्टी पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव भेलया चौराहा पर संचालित देशी शराब की दुकान के मुनीब हैं। शनिवार की रात बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था और गल्ले में रखा रुपये गायब थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।