नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा पर संचालित एक मोबाइल की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। दुकान का शटर में लगा ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर उसमें रखा कीमती मोबाइल उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र के नौरंगिया निवासी रजनीश ओझा ने गांव के चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उनकी दुकान की शटर में लगा ताला टूटा था। दुकान के भीतर रखा कीमती मोबाइल गायब था। सूचना पर आई नेबुआ नौरंगिया पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की जानकारी है। जांच पड़ताल की जा रही है।