फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पनियहवा पुल के पास हुए मुठभेड़ में घायल इन्नर चौहान ।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पनियहवा पुल के पास पुलिस से हुआ आमना-सामना, कार और दो बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। चोरी का सामान बिहार बेचने जा रहे आरोपियों और खड्डा थाने की पुलिस के बीच शनिवार की देर रात पनियहवा पुल के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें महराजगंज जिले के एक चोर के पैर में गोली लगी। उसे तथा उसके दो अन्य चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बिना नंबर की एक कार, दो बाइक, कट्टा-कारतूस तथा चोरी के सामान बरामद हुए।
पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दो मार्च की रात में डीजे साउंड की दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने वहां से करीब चार लाख रुपये का सामान चुराया था। दुकान मालिक प्रिंस ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के जैनीपुर गांव का निवासी इन्नर चौधरी चोरी का सामान लेकर बिहार में बेचने जाने वाला है।
विज्ञापन

खड्डा थाने के एसएचओ अमित शर्मा की अगुआई में हनुमानगंज, जटहां बाजार और पडरौना कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त रूप से पनियहवा पुल के पास घेराबंदी की। शनिवार की देर रात एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक उसे लेकर भागने लगा। पुलिस ने बैरिकेडिंग की तो कार से उतरकर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में इन्नर चौधरी के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद कार चोरी की निकली। उसमें मठिया गांव से चोरी का सामान भी लदा था।
चोरी करने में प्रयुक्त औजार भी बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर दो चोरी की बाइक भी बरामद की गई।। चोरी की घटना में शामिल खड्डा कस्बा के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी अंकित पांडेय व शिवजी नगर मोहल्ले के गोविंद पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में घायल इन्नर चौधरी पर महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने में गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ में हनुमानगंज थाने के एसएचओ रामसहाय चौहान, पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह, जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राज कुमार बरवार पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। खड्डा थाने के एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि चोरी का सामान बिहार बेचने जा रहे व्यक्ति को रोका गया था। उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें