फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देश भ्रमण पर निकले युवाओं ने बुद्ध के सामने नवाया शीश

Thu, 13 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर))। भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले बिहार के गोपालगंज के दो युवाओं ने बुधवार को कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। स्थल की विशिष्टता और ऐतिहासिकता से अवगत हुए। उनकी यह यात्रा जम्मू-कश्मीर और वहां से कन्याकुमारी तक होनी है। यात्रा का मकसद देश की ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक व आध्यात्मिक विशेषताएं व महत्व को समझना और उसका दस्तावेज तैयार करना है।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के पैकौली बदो निवासी आकाश (25) व उनके चचेरे भाई रोशन रितिक (23) ने बीते मंगलवार को यात्रा आरंभ की। बुधवार को वे कुशीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पश्चिमाभिमुखी लेटी बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन कर विशेष-पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। प्रतिमा की विशिष्टता की जानकारी हासिल की।

आकाश ने बताया कि यात्रा का मकसद देश की सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को जानना और समझना है। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वहां की सभ्यता, संस्कृति व लोककला, लोकनृत्य, खानपान, पहनावा, त्यौहार, रीति-रिवाज आदि की जानकारी लेंगे। इस यात्रा में 10-12 माह का समय लगेगा। वरिष्ठ समाजशास्त्री डाॅ. अभय राय ने बताया कि भारत भ्रमण की यह यात्रा विशिष्ट है। युवाओं ने यात्रा की शुरुआत लक्ष्य के साथ की हैं। इसलिए यह यात्रा बेहतर साबित होगी। इस दौरान एकत्र की गई जानकारी भी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें