फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- दूसरे समुदाय के युवक ने की हरकत, तैनात हुई पुलिस फोर्स
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ में शनिवार शाम मंदिर में घुसे युवक ने तोड़फोड़ की। उसने मंदिर में रखा सामान बिखेर दिया। युवक की हरकत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के बहुरिया टोला में हनुमान सरोवर के तट पर शिव व रामजानकी मंदिर है। शनिवार की शाम करीब पौने छह बजे बगल के टोले लाला टोला निवासी एक गैर समुदाय का युवक मंदिर में घुस गया। वह मंदिर की पूजन सामग्री, फोटो, घड़ी, लाउडस्पीकर सहित अन्य सामान को बिखेर दिया। उसने मंदिर की घड़ी तोड़ दी। युवक की हरकत पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे कांस्टेबल तारकेश और विनय राय ने युवक को पकड़ लिया। बाद में एसएचओ आशुतोष सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। युवक की हरकत से नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड व हियुवा नेता लालबिहारी पटेल ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें