फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जगदीशपुर गांव का था ट्रेन से कटा युवक

Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की पहचान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनोज प्रसाद (20) के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच व परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से मनोज प्रसाद की मानसिक हालत ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। पिता बांके प्रसाद ने बताया कि जल्द ही मनोज के दिमाग का ऑपरेशन होने वाला था। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें