फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट पर गया युवक तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
संदीप मद्धेशिया (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
छठ घाट पर गया युवक तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन

- तुर्कपट्टी क्षेत्र के मच्चरियां बसंत भारती के टोला नौगावां की घटना
- कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के मदद से निकाला जा सका शव
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी क्षेत्र के मछरियां बसंत भारती के टोला नौगावां में सोमवार सुबह छठ घाट पर गए युवक की मानसरोवर तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब गहरा होने के चलते पुलिस काफी देर तक युवक की खोजबीन करती रही। कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से छठ पूजा घाट पर लोग शोकाकुल हो गए थे।
मछरिया बसंत भारती गांव की महिलाएं सुबह गांव के अटल अमृत सरोवर पर छठ की पूजा कर रही थीं। इसी गांव का संदीप मद्धेशिया (32) पुत्र नारायण मद्देशिया भी छठ पूजा में शामिल होने आया था। अचानक महिलाओं के अर्घ्य के बाद वह तालाब में उतरकर नहाने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते, इसके पहले वह पानी में समा गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फोर्स के साथ पहुंचे एसएचओ आशुतोष सिंह ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से काफी देर युवक की तलाश की। करीब दो घंटे के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। छठ पूजा के दिन हुई घटना से घाट पर मौजूद हर कोई दुखी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ के ‘सूर्य उदय’ होने के साथ ‘अस्त’ हुई फूलपति की खुशियां
छठ महापर्व पर खुशियों से सराबोर संदीप की पत्नी फूलपति अपने मायके कोसी कार्यक्रम में गई हुई थी। विधि विधान से व्रत कर वहां भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, लेकिन नियति को यह मंजूूर नहीं था। सूर्य के अर्घ्य समाप्ति के साथ फुलपति की खुशियां भी पानी में डूब गईं। फूलपति को जब पति के मौत की सूचना मिली तो वह अचेत हो गई। संदीप के दो बच्चे गोविंद (9) और राजन (7) हैं। वह कुछ नहीं समझ पा रहे थे, अचानक क्या हो गया है? रोती-बिलखती मां को देखकर वह इस बात का अहसास नहीं कर पा रहे थे कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। संदीप की मां सोनमती का भी रो रोकर बुरा हाल था। संदीप का छोटा भाई रामू कभी खुद को संभालता था, तो कभी वह अपनी मां को दिलासा दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें