रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मायके जाने के लिए घर से निकली विवाहिता अपने दूधमुहे बच्चे को घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति बच्चे के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। रामकोला पुलिस महिला की तलाश शुरू कर दी है।
इस गांव का युवक पुणे में नौकरी करता है। पत्नी घर पर रहती थी। उसका एक वर्ष का बेटा है। महिला रिश्ते के भतीजा दो युवकों से प्रेम करती थी। पति शुक्रवार को पुणे से घर पहुंचा। शनिवार की सुबह महिला अपने बेटे को घर पर छोड़कर मायके जाने का बहाना कर घर से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी होने पर पति बच्चे को लेकर थाने पहुंचा। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलते लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज शिवेंदू द्विवेदी ने दोनों युवकों और महिला की तलाश शुरू कर दी है।