तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। देवर पर छेड़छाड़ और पति समेत सास ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उनके पति उड़ीसा रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में देवर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। जब वे घर आए तो उनसे शिकायत की, तो वे देवर को समझाने के बजाय उल्टे उसे ही मारने-पीटने के साथ सास व ससुर से मिलकर दहेज की मांग करने लगे। संवाद