फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम पुरस्कृत

Sat, 10 Aug 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर शुक्रवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें दस टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विग कमांडर आलोक सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। पहला मैच धर्मपुर खुर्द क्लब व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम सात अंक से विजयी हुई। दूसरा मैच कुमार स्पोर्ट्स क्लब व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम आठ अंक से जीत गई। तीसरा मैच सोहनरिया क्लब व भिसवा सरकारी क्लब के बीच हुआ। इसमें भिसवा सरकारी ने छह हासिल कर जीत हासिल की। चौथा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व भिसवा सरकारी क्लब के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम पांच अंक से जीत गई।
इसके बाद पहला सेमी फाइनल मैच यूपी योद्धा व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 13 अंक हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच दादा ध्यानचंद्र भिसवा सरकारी व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी ने 25 अंक से जीत दर्ज की। अंत में स्पोर्ट्स स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी ने 16 अंक से मुकाबला जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नंद कुशवाहा, सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, संदीप यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गावती, ममता भारती, अनिल मिश्रा, विपिन कुमार, संजय कुमार आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें