फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम पुरस्कृत

Wed, 04 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के खैरेटवा चौराहे पर मंगलवार की रात श्री कृष्ण का छठिहार मनाया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल हुईं। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। पौहारी सिंह की अगुवाई में गांव में जुलूस निकाला गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में सिरसिया गांव की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

टीम में शामिल निगम साहनी, राजन साहनी, विपिन साहनी, राहुल साहनी आदि को सांसद विजय कुमार दुबे ने पुरस्कृत किया। सांसद ने कहा कि सनातन संस्कृति के तहत मनाए जाने वाले सभी त्योहार सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इसके बाद छठिहार का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। अंत में भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, दिलीप पांडेय, भोजूराम यादव, मनोज गौड़, दिलीप, मनीष सिंह, राजू सिंह, श्याम सिंह, चंद्रप्रकाश कन्नौजिया, मधुवन यादव, नीरज यादव, ज्ञानचंद कुंवर, अरविंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें