छितौनी तटबंध पर काम में जुटे मजदूर। संवाद
खड्डा। बाढ़ से बचाव के लिए बने छितौनी तटबंध को मरम्मत करने के चल रहे कार्य में विलंब से दुश्वारी बढ़ने लगी है। बरसात में नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव से बाधा बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसके चलते कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। बंधेे पर बने रेनकट और रैट होल अभी तक नहीं भरे गए हैं, नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के कारण नदियों के जलस्तर बढ़ने लगा है। खडडा क्षेत्र के छितौनी तटबंध के किलोमीटर 6.800 (स्पर सी) व किलोमीटर 8.00 पर बने ठोकर को पुनर्स्थापित करके मजबूत करने की आवश्यकता को देखते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराने की स्वीकृति मिली थी। वर्तमान में दोनों जगह कार्य चल रहा है। इन कार्यों को 31 मई तक पूर्ण कर लेना था परंतु 18 जून तक अभी 60 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। नेपाल की पहाड़ियों में बरसात शुरू होने के चलते नदी के जलस्तर में उतार चढाव शुरू हो गया है ,मंगलवार को जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई तो 8.00 पर पानी कार्यस्थल पर पहुंच गई ।