गंगुआ बाजार। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बेहतर प्रदर्शन पर गंगुआ मठिया के ग्राम प्रधान अख्तर अली गुड्डू को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें डीएम महेंद्र सिंह तंवर 24 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। मालूम हो कि गंगुआ मठिया में पांच साल पहले 14 टीबी रोगी थे,स्वास्थ्य विभाग से बेहतर तालमेल स्थापित कर ग्राम प्रधान ने गांव को टीबी मुक्त कराने में योगदान दिया। संवाद